लातेहार
ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने पर दो अस्पताल व एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया


कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करने की हिदायत दी. अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के अन्य प्रतिष्ठान संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई. नगर पंचायत ने आगे भी ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए जाने की बात कही गई है. जांच अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, लेखपाल राहुल कुमार, कनीय अभियंता संदीप कुमार व राजस्व निरीक्षक पिंटूू कुमार आदि शामिल थे.