लातेहार। विद्या विकास समिति, झारखंड के द्वारा आयोजित विभाग (पलामू विभाग) स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर , धर्मपुर पथ लातेहार ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के राजीव रंजन पांडेय, दिनेश महलका जी, मातृ भारती की अध्यक्ष रितु रानी पांडेय, मातृ भारती सदस्य विभा पांडेय, प्रो दशरथ प्रसाद, कृष्णकांत पाठक, संगम के निदेशक आशीष टैगोर समेंत अन्य लोग मौजूद थे.
इस विभाग स्तरीय आयोजन में पलामू विभाग के विभिन्न विद्यालयों से कुल 444 भैया-बहनों ने भाग लिया. इनके अतिरिक्त 47 संरक्षक आचार्य, आठ प्रधानाचार्य एवं 11 चालक सहित कुल 514 लोगों की उपस्थिति रही. संगणक विषय के शिशु वर्ग में लातेहार बाजार ने प्रथम, श्री बंशीधर नगर ने द्वितीय तथा चतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बाल वर्ग में लातेहार बाजार प्रथम, मेदिनी नगर द्वितीय तथा भवनाथपुर नगरी तृतीय रहे. किशोर वर्ग में भी लातेहार बाजार प्रथम, श्री बंशीधर नगर द्वितीय एवं जोरी तृतीय रहा. विज्ञान विषय के शिशु वर्ग में लातेहार बाजार प्रथम, मेदिनी नगर द्वितीय एवं जपला तृतीय रहे. बाल वर्ग में जपला प्रथम, भवनाथपुर बाजार द्वितीय एवं लातेहार बाजार तृतीय रहे. किशोर वर्ग में जपला प्रथम, पत्थलगड़ा द्वितीय एवं भवनाथपुर नगरी तृतीय रहा. वैदिक गणित के शिशु वर्ग में बिलासपुर प्रथम, जपला द्वितीय एवं लातेहार बाजार तृतीय रहे. बाल वर्ग में जपला प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं लातेहार बाजार तृतीय रहे. किशोर वर्ग में जपला प्रथम, लातेहार बाजार द्वितीय लातेहार बाजार एवं चतरा तृतीय रहा. संस्कृत विषय के शिशु वर्ग में लातेहार बाजार प्रथम, श्री बंशीधर नगर तृतीय एवं भवनाथपुर बाजार दि्वतीय रहे. सांस्कृतिक महोत्स्व में लातेहार प्रथम, चतरा दिवतीय व जपला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. सभी प्रतियोगिताओं में लातेहार बाजार ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लातेहार प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, चतरा के रमेश कुमार सिंह, दंतार के विद्युत सेनापति, जपला के कुश पांडे, हरिहर नगर के बिंदेश्वरी सिंह, श्री बंशीधर नगर के रविकांत पाठक तथा भवनाथपुर बाजार से जयंत कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे.