alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

लातेहार पुलिस ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दी बधाई

लातेहार। पलामू के लेस्‍लीगंज फायरिंग बट में 20 व 21 अगस्‍त को आयोजित दो दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026′ में लातेहार पुलिस ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. लातेहार पुलिस ने अपने शानदार और कश्मिाई प्रदर्शन से ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत कर न सिर्फ लातेहार पुलिस वरन लातेहार जिला का नाम रौशन किया गया. लातेहार पुलिस की टीम ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में कौशल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. लातेहार ने कुल 1110 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप के तमगे पर अपना कब्जा जमाया.

Advertisement

लातेहार पुलिस की टीम ने छह स्‍वर्ण पदक कुल 14 पदक इस प्रतियोगिता में जीते. इनमें दो रजत और छह कास्‍य पदक शामिल है. इस प्रतियोगिता में पलामू रेंज के तीनों जिलों (पलामू, गढ़वा और लातेहार) की टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक, पलामू के द्वारा पुरस्कृत किया गया. लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लातेहार पुलिस की इस सफलता पर उन्‍हें बधाई दी है. उन्‍होने विजयी प्रतियोगियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button