लातेहार। पुलिस ने जंगल से अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 159/26, दिनांक- 22.08.2026, बीएनएस की धारा 303(2)/317(2)/3(5) एवं भारतीय वन अधिनियम 33/41/42/52 के नामजद अभियुकत साहबेज अंसारी (19) पिता हकमूल अंसारी पता बाजारटांड़ (पतराकोना) मांडर ,थाना मांडर, जिला रांची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर जंगल से सखुआ लकड़ी काट कर अवैध रूप से परिवहन करने का आरोप है.