लातेहार: रेडक्रॉस सोसाइटी, लातेहार के तत्वावधान में बनवारी साहू महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल सात यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान और मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। शिविर के आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।