alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

योजनाओं को तय समय पर पूरा करें: डीसी

लातेहार। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. उपायुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण करने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी के अलावा संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button