लातेहार। झाबर पंचायत ( बालुमाथ) के सुईयाटोला में झामुमो की एक बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने की. बैठक में केंद्र सरकार के द्वारा पारित खनन एवं खनिज विकास एवं विनियम संशोधन बिल 2026 ( एमएमडीआर एक्ट) का विरोध किया गया. बैठक में इसे केंद्र सरकार का काला कानून बताया गया और इसका पुरजोर विरोध करने की अपील ग्रामीणों से की गयी. श्री गंझू ने कहा कि कहा कि झारखंड एकमात्र राज्य है जो खनिज संपदाओं से भरा हुआ है. झारखंड के खान व खनिजों पर झारखंड वासियों का हक है. काला कानून बना कर इसका दुरुपयोग झारखंडवासी नहीं होने देंगे. जिस झारखंड को संवारने और बनाने का काम हमारे पूज्य स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने किया है, उनकी विचारधारा को हम आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे और जल- जंगल व जमीन की रक्षा झारखंडी खुद करेंगे. श्री गंझू ने कहा कि दिल्ली से यह पारित कानून इस कानून को झारखंड वासी कभी नहीं मानेगें. अगर जरूरत पड़ी तो सड़क से ले कर संसद तक आंदोजन किया जायेगा. वासी तैयार हैं. बैठक में चेताग पंचायत अध्यक्ष अमित उरांव, प्रखंड सचिव कपिल देव, जिला संयुक्त सचिव ईश्वर उरांव, सुनील उरांव. बाबूलाल उरांव, प्रकाश उरांव, सरजू उरांव, सुकू उरांव, राजेश उरांव, बंशी उरांव, फोटो भुइयांं, बालकिशुन, लालबिहारी, मंजू भगत, अंजू देवी, पूनम देवी, जीरामानी देवी, तारा देवी, ममता उरांव, नागेद्र लोहरा, जाहेन्दर उरांव, लालमोहन उरांव, संतोष भुईया, बीरेंद्र उरांव, कार्तिक उरांव, अनिल उराव व सकेंद्र उरांव समेंत कई झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे.