alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

बालिका शिक्षा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार, बाजार में बालिका शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, सृजनात्मक एवं रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने तथा उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कक्षा तृतीय की छात्राओं के लिए दीप जलाओ, कक्षा चतुर्थ के लिए माला बनाओ, कक्षा पंचम के लिए थाली सजाओ, कक्षा षष्ठ की बहनों के लिए शंख बजाओ ,कक्षा सप्तम के लिए राखी बनाओ, कक्षा अष्टम के लिए मेहंदी लगाओ, कक्षा नवम के लिए डेजर्ट मेकिंग तथा कक्षा दशम के लिए ग्रीन लंच प्रतियोगिता आयोजित की गई.इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में बालिका शिक्षा प्रमुख सुश्री सृष्टि सिंह एवं सह-प्रमुख सुश्री उपासना कुमारी के द्वारा प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कराया गया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

 मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता: प्रथम – साक्षी कुमारी, द्वितीय – परी कुमारी, तृतीय – रुचि कुमारी।

– राखी बनाओ प्रतियोगिता: प्रथम – आरुषी कुमारी, द्वितीय – राजलक्ष्मी, तृतीय – रिया कुमारी।

– माला बनाओ प्रतियोगिता (कक्षा 4B): प्रथम – आस्था, द्वितीय – खुशबू कुमारी, तृतीय – नैंसी कुमारी।

– दीप जलाओ प्रतियोगिता (कक्षा 5B): प्रथम – शिल्पी कुमारी, द्वितीय – रानी कुमारी, तृतीय – दर्शिका कुमारी।

– थाली सजाओ प्रतियोगिता (कक्षा 3B): प्रथम – आराध्या कुमारी, द्वितीय – प्रिया कुमारी, तृतीय – अंशिका कुमारी।

– डेजर्ट मेकिंग प्रतियोगिता (कक्षा 9B): प्रथम – श्रेया गुप्ता एवं गुनगुन कुमारी (संयुक्त), द्वितीय – सौम्या कुमारी, तृतीय – प्राची कुमारी।

– ग्रीन लंच प्रतियोगिता (कक्षा 10): प्रथम – यशस्वी रंजन पांडे, द्वितीय – अदिति सहाय, तृतीय – पल्लवी कुमारी।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button