alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

खान व खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

केंद्र सरकार का काला कानून झारखंड बरदास्‍त नहीं करेगा: रामचंद्र सिंह

लातेहार। जिला कांग्रेस कमेटी, लातेहार ने जनहित, राष्ट्रहित, संवैधानिक मूल्यों और संघीय व्यवस्था से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है. गुरूवार को इसे ले कर कांग्रेस ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. इसकी अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने की. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद थे. धरना में कांग्रेसियों ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे के संग्रह, उपयोग एवं लेखांकन की स्वतंत्र जांच कराने तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को काला कानून बताया.

विधायक श्री सिंह ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में से एक है. कोयला, लौह-अयस्क, तांबा, बॉक्साइट, यूरेनियम, अभ्रक, ग्रेनाइट, कायनाइट एवं अन्य खनिज संसाधनों की प्रचुरता राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. खनन से प्राप्त राजस्व का उपयोग राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सम्मान योजना, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में किया जाता है.

उन्‍होने कहा कि उक्‍त संशोधन विधेयक के लागू होने  एवं खनिज अधिकारों एवं खनिज युक्त भूमि पर कर, सेस अथवा अन्य लेवी लगाने से राज्‍य सरकार पर वित्‍तीय संकट बढ़ेगा और इससे प्रदेश की आर्थ‍िक प्रगति और विकास अवरूद्ध होगा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्रीरामजन्‍म मंदिर के इतने बड़े धार्मिक योगदान से जुड़े चंदे के संग्रह, उपयोग, लेखांकन और व्यय की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, वित्तीय जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है. ऐसे मामलों में किसी राजनीतिक अथवा संस्थागत प्रभाव से परे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति देश के सामने स्पष्ट हो सके और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी प्रकार का विश्वासघात न हो. धरना में विधायक प्रतिनिधि हरशिंकर यादव, नसीम अंसारी, इस्‍तेखार अहमद, लाडले हसन, असगर खान, युवा जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार यादव, प्रखंड अध्‍यक्ष मोती उरांव, प्रिंस कुमार आदि शामिल थे.

 

 

 

 

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button