Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

अयोध्या से श्रीराम कथा का प्रशिक्षण लेकर लौटीं पिंकी कुमारी का स्‍टेशन पर किया गया स्‍वागत

लातेहार। एकल अभियान के तहत अयोध्या में छह माह का श्रीराम कथा का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटीं पिंकी कुमारी का लातेहार रेलवे स्‍टेशन में भव्‍य स्‍वागत किया गया. एकल विद्यालय अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्‍हें अंगवस्‍त्र भेंट कर सम्‍मानित किया. इस अवसर पर एकल अभियान के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि अयोध्या में छह माह तक श्रीराम कथा का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब प्रशिक्षित कथावाचिका गांव-गांव जाकर श्रीराम कथा का प्रवचन करेंगी.  उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ समाज में संस्कार एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है. मौके पर संरक्षक रमेश प्रसाद गुप्‍ता व हरिकथा समिति के अध्‍यक्ष मनमोहन राम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कथावाचिकाओं को श्रीराम कथा के साथ-साथ कथा वाचन की शैली, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों की जानकारी तथा समाज के बीच प्रभावी ढंग से संदेश पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया है. अब ये प्रशिक्षित कथावाचिकाएं अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेंगी.  मौके पर प्रशिक्षण प्रमुख दिलेश्‍वर यादव समेंत एकल अभियान के कई सदस्‍य मौजूद थे. प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटीं कथावाचिका पिंकी कुमारी का स्वागत करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!