alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

वार्षिक लक्ष्‍यों को हर हाल में पूरा करें: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करें. उन्होंने आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्‍त ने शेष लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने की बात कही. उपायुक्त ने भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, सक्सेसन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की.  टाना भगत समुदाय से संबंधित भूमि मामलों में सक्सेशन म्यूटेशन की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को दिया गया.  बालूमाथ, चंदवा, हेरहंज एवं बरियातू अंचल को परिशोधन पोर्टल पर लंबित कंप्लायंस का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में लंबे समय से अंचल में लंबित पार्टीशन म्यूटेशन मामलों को लेकर संबंधित अंचल अंचालाधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी व जिले के अन्‍य अंचल अधिकारी जुड़े थे. जबकि बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button