लातेहार। गुरूवार की शाम तकरीबन साढ़ सात बजेे शहर के पानी टंकी के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये. स्थानीय समाजसेवी सह कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने तत्काल उन घायलो को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर एक कार ( जेएच 01-जीटी- 4036) से एक बाइक सवार की सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक में सवार विकास भुईयां, पवन कुमार व अनिल उरांव घायल हो गये. उसी दौरान वहां से गुजर रहे श्री तिवारी ने घायलों को टेंपो से सदर अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. हालांकि तीनो युवक खतरे से बाहर हैं. मौके पर जिला संवेदक संघ के कोषाध्यक्ष रविकांत पासवान के अलावा राकेश प्रसाद व उत्तम प्रसाद आदि मौजूद थे.