लातेहार: बालूमाथ स्थित रोज गार्डेन होटल में रविवार 30 अगस्त को आजसू पार्टी की ओर से युवा सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।