WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

शिक्षक दिवस पर सम्‍मानित किये गये उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 23 शिक्षक

समाहरणालय में डीसी व डीडीसी समेंत अन्‍य अधिकारियों ने किया सम्‍मानित

लातेहार। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को समाहरणालय के सभागार में जिला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. समारोह में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, प्रशिक्षण, शैक्षणिक सामग्री निर्माण, एफएलएन व एवं एनआईपीयूएन,  कंटेंट डेवलपमेंट, मास्टर ट्रेनर, स्कूल लीडरशिप तथा प्रश्नपत्र निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. जिला शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान के तहत रूबी बानो ( आरके प्‍लस टू स्‍कूल, बालुमाथ) राजेश चंद्र गुप्ता (पीएम श्री आवासीय उच्‍च विद्यालय नेतरहाट) एवं धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (यूपीजी प्‍लस टू उच्‍च विद्यालय, गारू) को राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु नामित किया गया. वहीं जिला शिक्षक योग्यता सम्मान के तहत मेधा रानी, मो. इमरान आलम, कुंदन प्रसाद, उत्तम कुमार पांडेय, राजेश कुमार, कुमारी अनामिका, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, अनुपा मिंज, राजीव रंजन कुमार, ज्योति कुमार सिंह, चंदन कुमार, नंददेव राम, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, बिनिता शर्मा, मुकेश साहू, अवंतिका आनंद, सोनाली कुमारी एवं अंजू कुजूर को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं विभागीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं. शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचार से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिलती है. उन्होंने सभी शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया.  कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button