लातेहार। शिक्षक दिवस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा जेसीईआरटी (JCERT) रांची के तत्वावधान में आयोजित राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जेईपीसी(JEPC) राँची के सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लातेहार के डायट फैकल्टी पंकज कुमार और शंकर उरांव को सम्मानित किया गया. इसके अलावा जेसीईआरटी राँची में प्रतिनियुक लातेहर के अन्य शिक्षकों भी सम्मानित किया गया. इनमें अंजनी आनंद, अश्विनी कांत मिश्रा, अरविन्द कुमार पंकज, रमेश पाठक और सचिदानंद दुबे का नाम शामिल है. इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (गारु), नंदेव राम (बरवाडीह), नरेश कुमार उरांव (बरियातू) तथा शिक्षक राजू उरांव (लातेहार) को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. डायट फैकल्टी पंकज कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करना में जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि अपने काम से राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाना और इतने पिछड़े क्षेत्र को एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल देने में निश्चित रूप से एक बड़ी बात होती है. सम्मान से प्रेरणा मिलती है. बता दें कि डायट फैकल्टी शिक्षकों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देते है तथा शैक्षणिक व्यवस्था की मजबूती के लिए कंटेंट निर्माण, प्रश्न पत्र निर्माण और महत्वपूर्ण आंकड़ों का संग्रह निरंतर सालों भर करते रहते है. इसके अलावे निरंतर जिले के विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण कर विद्यालय और शिक्षा विभाग के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप मे कार्य करते है. इसके आवश्यक सलाह और और जरूरी सूचनाएं उच्चाधिकारियों तक पहुंचते हैं, ताकि समयानुसार संबंधित विद्यालयों की समस्याओं का निदान किया जा सके.