WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पुलिस सभा में एसपी ने दिया समस्याओं का समाधान करने का निर्देश

लातेहार। पुलिस केंद्र, लातेहार में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में ‘पुलिस सभा’ का आयोजन किया गया. इस सभा का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के कल्याण को बढ़ावा देना और उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को सीधे सुनना था. बैठक में जिले के पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, सभी थानों, पुलिस पिकेटों और विभिन्न शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे. ।पुलिस कर्मियों ने अत्यंत अनुशासित और पारदर्शी माहौल में अपनी व्यक्तिगत व सेवा संबंधी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और नियमानुसार समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी किए. आईआरबी 04 के साथ पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक समस्याओं को क्रमवार सुना गया. पुलिस अधीक्षक सह समादेष्टा आईआरबी 04 लातेहार के द्वारा संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button