लातेहार। फेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में लातेहार के अमीत किशोर अग्रवाल ने चुनाव जीत कर न सिर्फ लातेहार वरन पलामू प्रमंडल का मान बढ़ाया है. श्री अग्रवाल पलामू प्रमंडल से फेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में एकलौते प्रतिनिधि हैं. इस चुनाव में टीम तुलसी के 13 प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है जबकि टीम मुकेश अग्रवाल के आठ प्रत्याशियों ने जीत का सेहरा पहना है. टीम मुकेश अग्रवाल के इन आठ प्रत्याशियों में अमीत किशोर अग्रवाल का नाम भी शामिल है. चुनाव में अमीत किशोर 1344 वोट ले कर 21 में से 18 वें स्थान पर रहे. श्री अग्रवाल ने अपने इस जीत का श्रेय अपने परिजनों के अलाव उनके शुभचिंतकों एवं सभी व्यवसायी वर्ग को दिया है. उन्होने कहा कि यह सामुिहक प्रयास की जीत है. इस जीत के बाद उनकी जिम्मेवारियां और अधिक बढ़ गयी हैै. बता दें कि अमीत किशोर अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व श्रीराम इवेंट के ऑनर रामनाथ अग्रवाल के सुपुत्र और श्याम किशोर अग्रवाल के अनूज हैं. उनकी सफलता पर लातेहार वासियों ने उन्हे बधाई और शुभकामनायें दी है.