लातेहार। सदर प्रखंड के ग्राम जालिम में अवस्थित श्रम कार्ड धारी संगठित श्रेणी की महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण मंगलवार की शाम श्रम अधीक्षक, लातेहार दिनेश भगत ने किया. अपने निरीक्षण के दौरान श्री भगत ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में अवस्थित प्रैक्टिकल थ्योरी एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र संचालक को दिया गया. ज्ञात हो की श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार एवं एसजीआरएस के संयुक्त तत्वाधान में लातेहार के जालिम ग्राम में अवस्थित शत्रुध्न प्रसाद के आवास से प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है. यहां 120 श्रमिक महिलाओं को तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के द्वारा दिया जाएगा. इससे पहले केंद्र में बुके भेंट कर श्रम अधीक्षक का स्वागत किया गया.