लातेहार। 17 सितंबर को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा जिले भर में धुमधाम से मनायी जा रही है. लोगों ने बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे मनायोग एवं श्रद्धा से पूजा अर्चना की. यांत्रिक प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा की खास धुम रही. मौके पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से श्रृंगार किया गया. पूजा के दौरान पुजारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन व और आरती संपन्न कराई. पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाग टिंबर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर भंडारा का आयोजन किया गया. इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.मौके पर असीम कुमार बाग, आशीष कुमार बाग, ललित कुमार पांडेय, संजय कुमार सिन्हा, अनुरोध कुमार बाग, विकास कांत पाठक, जयराज कपूर, युगल गुप्ता आदि मौजूद थे.
इसके अलावा बिजली आफिस में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी है. वहीं बाइपास चौक के मानस पथ में दीपक स्टील में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. मानस पथ में राजेंद्र टेंट हाउस, यूनिटि ऑफसेट में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी. इसके अलावा विश्वकर्मा पूजा को ले कर शहर में उत्साह का माहौल रहा. युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने पूजा में भाग लिया और अपने यांत्रिक यंत्र यथा औजारों व अन्य मशीनों की पूजा की. दुकानों, गैरेजों और कार्यालयों में अवकाश का माहौल देखने को मिला.