लातेहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मोदी समर्थकों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में ‘मोदी के नाम एक दिया’ एवं ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया.
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की. लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंदिरों में दीप जलाकर उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं. कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. उनके जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आशीर्वाद कर दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. शहर के श्री वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, जुबली चौक के संकट मोचन भवानी दुर्गा मंदिर, थाना चौक और अंबाकोठी के देवी मंडप और राजहार के पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों में प्रधानमंत्री जन्मदिन पर आशीर्वाद कर दिया जलाया गया.