लातेहार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सोन भवन (बाइपास रोड) की शाखा के तत्वावधान में बुधवार को मंडल कारा लातेहार में नशा मुक्ति भारत अभियान चलाया गया. इस दौरान मंडल कारा के बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई. मौके पर अमृता बहन ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने लोगों से नशे की आदत छोड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की. उन्होने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था के द्वारा पूरे देश में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का महाअभियान चलाया जा रहा है. वहीं बीके सह अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. मौके पर बीके सह महिला पतंजलि की जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने भी बंदियों को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी. उन्होने नशा मुक्त समाज व राष्ट्र बनाने की अपनी सहभागिता सुनिश्तच करने की अपील की. मौके पर कारापाल जगदेव महतो समेंत मंडल कारा के कई कर्मी व बंदी मौजूद थे.