लातेहार
करमा पूजा प्रकृति एवं भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है: बैद्यनाथ राम


संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति, परंपरा और भाई-बहन के प्रेम का पावन पर्व है. यह पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है. हमें अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि करमा पूजा हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखते हुए नई पीढ़ी को भी इसके महत्व से अवगत कराना चाहिए. थाना प्रभारी श्री पासवान ने अपने संदेश में मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. उन्होने किसी अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की और कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस को सूचित करें. बारिश के बीच लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था.