SS SUPERMART 4 x6
cele n
carnival 1
parween
Lat
WhatsApp Image 2025-10-07 at 2.11.55 PM
lps 1
alisha 1
pa
rachna
RPD NEW NEW
mahi
राज्‍य

लातेहार डीएवी पब्लिक स्‍कूल भवन निर्माण हेतु भूमि क्रय प्रस्‍ताव को मिली हरी झंडी

एआरओ ने कहा- डीएवी स्कूल लातेहार का स्वर्णिम अध्याय प्रारंभ

Ashish Tagore

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार का अपना भवन बनाने का मार्ग प्रशस्‍त हो गया है. विद्यालय भवन निर्माण हेतु प्रस्‍तावित भूमि क्रय करने के लिए शीर्ष प्रबंधन के द्वारा हरी झंडी मिल गयी है. डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी, नई दिल्ली के उच्च पदाधिकारी डीएवी स्कूल्स के सेक्रेटरी अजय गोस्वामी और ट्रेजरर नानक चंद गर्ग,  डाल्टेनगंज के डीएवी पब्लिक स्कूल्स,झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जीएन खान ने संयुक्त रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार का दौरा किया और विद्यालय के भवन निर्माण कार्य हेतु विद्यालय की प्रस्तावित ज़मीन क्रय हेतु अनुमति प्रदान की. इस मौके पर डीएवी स्कूल लातेहार के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय, डीएवी लोहरदगा के प्राचार्य सह डीएवी लातेहार के प्रबंधक गंगा प्रसाद झा और डीएवी स्कूल गढ़वा के प्राचार्य आरके सिन्हा, डीएवी लातेहार के वरीय शिक्षक प्रभात रंजन, अरुण कुमार पांडेय व अजीत कुमार उपस्थित थे. इससे पहले प्राचार्य सहाय और झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान के द्वारा नई दिल्ली से आये वरीय पदाधिकारियों का रांची एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ देकर ससम्मान स्वागत किया गया.

मौके पर लोग

इसके बाद अधिकारियों के द्वारा लातेहार में डीएवी स्कूल के भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित पोचरा ग्राम स्थित लाल शंभूनाथ शाहदेव एवं अन्य की अधिकृत भूमि को क्रय हेतु अनुमोदन किया गया. यहां शीघ्र डीएवी विद्यालय अपने भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करेगा. बाद में उच्च अधिकारियों ने लातेहार के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय के साथ डीएवी लातेहार के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की. उन्‍होने  आश्वासन दिया कि अब डीएवी विद्यालय की अपनी जमीन हो गई है. शीघ्र  विद्यालय का अपना भवन भी होगा और यथाशीघ्र सीबीएसई नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जाएगी.  उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी को बहुत जल्द पूरी कर लेने की बातें कही. पदाधिकारियों ने लातेहार के शैक्षणिक और प्राकृतिक वातावरण की खूब सराहना की.  डीएवी स्कूल्स झारखंड जोन- आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जीएन खान ने डीएवी स्कूल लातेहार के सभी कर्मठ कर्मियों के निष्‍ठा की सराहना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button