लातेहार। एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 11 बजे ब्लड बैंक, लातेहार में रक्तदान शिविर सह रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. ब्लड बैंक, लातेहार की चिकित्सा पदाधिकारी डा धर्मशीला चौधरी ने बताया कि सम्मान समारोह में रक्तदाता संगठनों को सम्मानित किया जायेगा. उन्होने संगठनों के प्रतिनिधि समय पहुंच कर सम्मान ग्रहण करने की अपील की है. डा चौधरी ने इस मौके पर रक्तदान करने की अपील आम लोगो से की. उन्होने कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. ब्लड बैक के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने भी लोगों से रक्तदान करने की अपील की. उन्होने कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है. श्री सिहं ने कहा कि आम लोगों में रक्तदान की भावना प्रबल करना जरूरी है, इसिलिए यह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है.