Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

विजयदशमी की शाम किया जायेगा रावण दहन: प्रतुल शाह देव

मुख्य पंडाल इंडिया गेट की तर्ज पर बनेगा

लातेहार। दुर्गा मंडल रोल (महुआमिलान, चंदवा) के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने बताया कि इस बार दुर्गा मंडल रोल के भव्य दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर पर है. इस बार का मुख्य आकर्षण इंडिया गेट की थीम पर पंडाल होगा. उन्‍होने बताया कि इस बार  पूरे इलाके में पहली बार रावण दहन का भी कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा.  रावण दहन दशहरा की शाम को दुर्गा मंडल, रोल के मैदान में किया जाएगा.  रावण दहन के साथ-साथ आकर्षक आतिशबाजी की जायेगी. रावण दहन को भी लेकर आसपास के ग्रामीणों में उत्साह है. क्योंकि पहले इन्हें लंबी दूरी तय करके रावण दहन देखने जाना पड़ता था. प्रतुल ने कहा यह दुर्गा पूजा का 19 वां वर्ष है. अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने बताया कि कामों का बंटवारा करने के लिए अलग-अलग समितियां का गठन हो गया है और सभी लोग जोर-जोर से पूजा की तैयारी में लगे हुए हैं. दुर्गा पूजा, जतरा मेला और रावण दहन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सतपाल घटवार, सूर्यनाथ सिंह, हेमंत चावड़ा, आशीष सिंह, कोलेशर यादव, अजीत शहदेव, मनोज यादव, लखन प्रजापति, जय प्रकाश घटवार,आलोक कुमार, बल्कु मुंडा, दिलीप साव, पवन प्रजापति, शंभू यादव, रवींद्र गोप, पिंटू प्रजापति, राहुल शाह देव, दीपक शाहदेव, सुरेन्द्र यादव, विशुन रजवार, रामचंद्र घटवार, गणेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, सत्यम शाहदेव, रतन देव भगत, शंकर मुंडा, बैजू मुंडा, पिंटू प्रजापति, राजेश यादव, केश्वर यादव, रविन्द्र यादव, अमृत प्रजापति, आकाश गुप्ता और उपेंद्र यादव आदि सक्रिय हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!