Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

निर्धारित लक्ष्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन आवश्‍यक: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त  संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला संचालन समिति ( दलहन)  की बैठक आयोजित की गई.  बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना के क्रियान्वयन एवं वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि योजना के तहत लातेहार जिले के लिए कुल 361.60985 लाख की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत है. इसके अंतर्गत दलहन फसलों के प्रमाणित बीज उत्पादन, बीज वितरण, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, प्रमाणन शुल्क एवं अन्य गतिविधियों को शामिल किया गया है. बैठक के दौरान खरीफ मौसम में प्रमाणित दलहन बीज के रूप में अरहर एवं उड़द के बीज का उत्पादन कार्य तथा विभिन्न प्रखंडों में मूंग फसल के प्रत्यक्षण कार्य की समीक्षा की गई.  किसानों के बीच प्रमाणित अरहर, उड़द एवं मूंग के सीड मिनी किट के वितरण एवं प्रखंडवार लक्ष्य पर भी चर्चा की गई. योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में कुल 7,250 अरहर, 1,000 उड़द एवं 250 मूंग सीड मिनी किट,  कुल 8,500 सीड मिनी किट के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक में क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण के तहत खरीफ एवं रबी मौसम में किसानों के लिए ब्लॉक डेमोंस्ट्रेशन प्रशिक्षण आयोजित करने तथा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. किसानों तक प्रमाणित बीज एवं योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने कलिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, प्रभारी कृषि पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, एलडीएम एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!