Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

स्‍थापना समिति की बैठक में छह कर्मियों के सेवा अभिलेखों एवं पात्रता की जांच की गयी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग समिति-सह-पंचायत स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पंचायत सचिवों के वित्तीय उन्नयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक के दौरान पंचायत सचिवों की सेवा पुस्तिका, नियुक्ति तिथि, शैक्षणिक योग्यता, विभागीय परीक्षा, सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि तथा पूर्व में प्राप्त एसीपी व एमएसीपी आदि से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की गई. समिति द्वारा छह कर्मियों के सेवा अभिलेखों एवं पात्रता की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवा मामलों में अभिलेखों का समुचित सत्यापन करते हुए नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.  उन्होंने कहा कि कर्मियों से संबंधित सेवा मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.  बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेरी मड़की समेंत अन्‍य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!