लातेहार। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी के द्वारा आयोजित 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन मंगलवार को किया गया. बटालियन के कमाडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में पिछले 11 सितंबर को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ई-समवाय-बारेसांढ़ में 26 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था. मंगलवार को इसका समापन किया गया. इस मौक पर सिलाई मशीन व प्रमाण पत्रों का वितरण कमाडेंट राजेश सिंह के द्वारा किया गया. मौके पर जन प्रतिनिधि मनोज कुमार, बीडीओ अभय कुमार, अंचल अधिकारी दिनेश मिश्रा, ग्राम प्रधान अनूूज तिर्की, थाना प्रभारी राजीव रंजन, साकेत पांडेय आदि मौजूद थे. अतिथियों के द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की गई तथा इसे ग्रामीण युवतियों के लिए अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी पहल बताया गया. इस शिविर में गारू प्रखंड बारेसांढ, तिलाईटांड, देरहागांव, रामसेली, मायापुर, बागडेगवा एवं पहाड़कोचा सहित आसपास के क्षेत्रों से आई कुल 32 महिला प्रतिभागी भाग लिया. कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण घरेलू कार्यों के साथ-साथ स्वरोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा. आगे कह कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास सुनिश्चित करने हेतु निरंतर नागरिक कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कौशल विकास, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार, महिला सशक्तिकरण, बौद्धिक विकास कार्यक्रमों के साथ-साथ मानव एवं पशु चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है.