Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

लातेहार सुपर किंग व कजारिया इलेवन ने जीते अपने अपने मैच

लातेहार। जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में मंगलवार को खेले गये दो मैचों में लातेहार सुपर किंग एवं कजारिया इलेवन ने अपने अपने मैच जीत लिए. अपने मैच में लातेहार सुपरकिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन बनाए. जवाब में पीआर किंग की टीम 19 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई. लातेहार सुपरकिंग की ओर से विजय रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 71 रन बनाए. विजय ने इसके बाद गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.  आदर्श विशाल ने 32 गेंदों पर 36 रन और हिमांशु कुमार ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए.  लातेहार सुपरकिंग ने 20 ओवर में 171/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी पीआर किंग की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही. अभिषेक कुमार यादव ने 37 गेंदों में 33 रन और प्रवीण उरांव ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए. इसके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 19 ओवर में 96 रन पर सिमट गई. लातेहार सुपरकिंग की ओर से प्रभात कुमार सिंह और निखिल ओहदार ने 2-2 विकेट लिए.आयुष कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में महज 5 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. धीरज कुमार, विजय रोहित और आदर्श विशाल को एक-एक सफलता मिली. विजय रोहित को  मैन ऑफ द मैच का पुरस्‍कार दिया गया. वहीं दूसरे मुकाबले में  कजारिया इलेवन ने 11 (करकट) ने किनामार इंडियन को आठ विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किनामार इंडियन की पूरी टीम 15.4 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से दीपांशु चौधरी ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि हिमांशु कुमार ने 5 गेंदों में 12 रन और कप्तान अजय साहू ने 20 गेंदों में 9 रन का योगदान दिया.  कजारिया इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए शिवा सिंह और प्रियंशु कुमार ने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं राहुल पंडित और रौनक दुबे को 2-2 विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजारिया इलेवन  ने महज 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया. कजारिया इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले शिवा सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया.  शिवा सिंह ने 3 ओवर में महज 9 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. मौके पर संघ के अध्‍यक्ष पंकज सिंह, सचिव अमलेश कुमार सिंह, विष्‍णुदेव गुप्‍ता, जावेद अख्‍तर, आर्सेन तिर्की व शैलेष कुमार आदि ने पुरस्‍कार प्रदान किये.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!