WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

बैद्यनाथ राम ने मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया

कहा- झारखंड में फिर से बनेगी गठबंधन की सरकार

Latehar:  लातेहार विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन के झामुमो प्रत्‍याशी बैद्यनाथ राम ने लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया और उन्‍हें धन्‍यवाद दिया है. श्री राम ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्‍वस्‍त हैं. उन्‍होने कहा कि विधानसभा के प्रत्‍येक मतदान केद्र में उन्‍हें समर्थन और वोट मिला है. इसके लिए झामुमो और गठबंधन दलों के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है. वे सबों के प्रति आभार प्रकट करते हैं. श्री राम ने कहा कि झारखंड में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनने वाली है. लोगों ने इसका पूरा मन बना लिया है. गांव व टोला ही नहीं शहरी क्षेत्र के मतदाता भी झामुमो व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर विश्‍वास कर गठबंंधन के प्रत्‍याशियों को अपना मत दे रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!