लातेहार
पीएलवी ने सेमरबुरहनी विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना करने के लिए पत्राचार किया


शिक्षकों की कमी के कारण कक्षा संचालन एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. श्री प्रसाद ने विद्यालय में दो पुरुष एवं दो महिला शिक्षकों सहित कुल चार शिक्षकों की पदस्थापना करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी तथा उनके शैक्षणिक विकास को बेहतर दिशा मिलेगी. इसके अलावा उन्होने सेेेमरबुढ़नी में हाट या बाजार की स्थापना करने का आग्रह प्रखंड विकास पदाधिकरी, महुआडांड़ से किया है. उन्होने कहा कि यदि बोहटा चौक पर सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक हाट-बाजार लगाने की व्यवस्था की जाती है, तो स्थानीय किसानों को अपने कृषि उत्पाद उचित मूल्य पर बेचने का अवसर मिलेगा. छोटे दुकानदारों एवं बेरोजगार ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे.