लातेहार। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की देशव्यापी अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाए जाने की मांग पर कामता चौंक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका. पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के अलावा एसआइआर की प्रक्रिया को तत्काल रोके जाने और गलत तरीके से काटे गए सभी मतदाताओं को मताधिकार फिर से बहाल करने, चुनाव आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को खत्म कर निष्पक्ष नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्य कमेटी द्वारा नियुक्त किए जाने की मांग की. ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार हो रहे आंदोलन के दौरान छात्र छात्राओं पर पुलिसिया दमन की निंदा की गई. सीपीएम के जिला सचिव रशीद मियां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य कमिटी सदस्य अयुब खान ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है जो सही नहीं है. कामता चौंक को धरना प्रदर्शन के लिए अब जंतर मंतर बनाया गया है अब हर गांव जंतर मंतर बनेगा. प्रदर्शन में मोफील खान, टिंकु खान, अशोक गंझु, पचु गंझु, जहागीर खान, सरफराज खान, सयुफ खान, जालीम खान, नईम खान, मोईन खान, सनीका मुंडा, महादेव गंझु, रंजीत गंझु, रंथु मुंडा, आदि मौजूद, थे.