IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

वन सह प्रखंड प्रांगण सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा

मां दुर्गा का पट खुलते ही जयकारों से गूंजा चंदनडीह

लातेहार। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति वन सह प्रखंड प्रांगण चंदनडीह की ओर से शनिवार को शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया. मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा कलश यात्रा के मुख्य यजमान श्याम अग्रवाल सपत्नीक एवं रविंद्र प्रसाद सपत्नीक रहे. यात्रा लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर समाहरणालय होते हुए किनामाड़ नदी पहुंची. यहां गंगासागर शुक्ला, शिवम् मिश्रा आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई,.जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में पवित्र जल भरा. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः पूजा स्थल पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय प्रसाद,सचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योतिष पांडे, विशाल कुमार, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सह सचिव  निहित कुमार, मनोज, राजा,  संजय, राजू राहुल, अनिल, निखिल, रविंद्र,  सुरेंद्र,  सचिन  राकेश  व माधवन समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे. समिति ने श्रद्धालुओं से पूजा आयोजन में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने की अपील की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!