लातेहर। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति होटवाग के द्वारा दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. सप्तमी तिथि को समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा पंडाल से प्रारंभ होकर बस्ती से गुजरते हुए औरंगा नदी में कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए पंडाल तक पहुंची. मौके पर पुजारी ओमप्रकाश पाठक यजमान के रूप में आनंद कुमार यादव एवं राकेश सिंह सपत्नी शामिल थे. इसके पूर्व कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संरक्षक लक्ष्मण यादव राजधनी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, राकेश कुमार दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, प्रमुख परशुराम लोहरा, मुखिया अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलेश्वर उरांव, पूर्व मुखिया गूंजर उरांव, ग्राम प्रधान रामसेवक यादव को समिति के द्वारा सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति अध्यक्ष सोनू यादव, कोषाध्यक्ष ठाकुर दयाल यादव, हीरा प्रसाद यादव, अमित कुमार यादव, संतोष यादव, मिथिलेश यादव, रघुवीर यादव, चिनगी यादव, चिंटू यादव, धनंजय यादव, वीरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विजय यादव, सुरेंद्र प्रजापति, रंजीत यादव, प्रद्युमन यादव, विष्णुदेव यादव, कुलदीप यादव, विकास कुमार यादव, अमेरिका यादव और विजय राम समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.