IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा

नारायण पुस्तक भंडार के अमित कुमार ने किया महा प्रसाद का वितरण

लातेहार। सार्वजनिक श्री काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से सप्तमी तिथि पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कलशों का वितरण कर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन और संरक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह, गोपाल चौरसिया आदिमुख्य रूप से मौजूद थे. यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर रेलवे स्टेशन रोड में औरंगा नदी छठ घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया. कलश पूजन एवं जल भराई का अनुष्ठान वैदिक आचार्य संतोष मिश्रा ने संपन्न कराया.

मुख्य यजमान के रूप में भोला ठाकुर अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे. इसके बाद कलश यात्रा नदी से मुख्य पथ होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. आरती के बाद नारायण पुस्तक भंडार के अमित कुमार (मोनू) के द्वारा कलश धारियों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया.

oplus_131104
oplus_131104

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिंह, गोपाल चौरसिया,  गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, आलोक कुमार मंटू, नवीन कुमार सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू, रितेश कुमार निक्कू, विजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. सप्तमी के अवसर पर शहर की विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भी विधि-विधान से कलश स्थापना कर माता की पूजा-अर्चना शुरू की गई.पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और मां के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा. नवरात्र के साथ अब पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला तेज हो गया है और श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!