लातेहार। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर लातेहार स्थित वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. संध्या आरती में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिल रही है. नवरात्र के छठे दिन राज्यसभा सांसद सह मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम मंदिर पहुंचे और मां वैष्णव देवी के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मां भगवती से झारखंड की तरक्की, सुख-समृद्धि, खुशहाली, अमन-चैन और समाज में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से राज्यवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा सभी लोग मिल-जुलकर आगे बढ़ें. सांसद बैद्यनाथ राम ने वैष्णव दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात की. उन्होंने पूजा आयोजन की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. समिति के सदस्यों ने उन्हें पूजा की तैयारियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति द्वारा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सांसद के मंदिर पहुंचने पर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया. मौके पर श्री वैष्णव दुर्ग मंदिर समिति के संरक्षण अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, त्रिभुवन पांडेय, अरुण कुमार, उपाध्यक्ष शशि भूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार और रविंद्र प्रजापति,विजय प्रसाद, विनोद राम, दुर्गा पूजा समिति 2026 के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार और महामंत्री विष्णु कुमार समिति कई लोग मौजूद थे.