लातेहार। आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं धारदार बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में संगठन को बूथ ले कर जिला तक और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिले की सभी प्रखंड कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया.जिला अध्यक्ष ने बताया कि नवंबर माह से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद नई प्रखंड कमेटियों का विस्तार और गठन किया जाएगा. उन्होने बताया कि 28 अक्टूबर को टोरी रेल ओवरब्रिज निर्माण की मांग को ले कर मालगाड़ी का चक्का जाम किया जायेगा. इसके लिए शुक्रवार को क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. पार्टी नेताओं ने लातेहार के तमाम आम नागरिकों, व्यवसायियों और युवाओं से इस जनहित के मुद्दे पर 28 अक्टूबर को टोरी रेल चक्का जाम में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि लातेहार की जनता लंबे समय से टोरी ओवरब्रिज की मांग को लेकर उपेक्षा का शिकार हो रही है. प्रशासन और सरकार इस जायज मांग को नजरअंदाज कर रही है, लेकिन जनता अब चुप नहीं बैठेगी. आगामी 28 अक्टूबर को टोरी में मालवाहक ट्रेनों का चक्का जाम कर सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि लातेहार के विकास और जनहित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा. बैठक में मुख्य रूप से आजसू श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र ठाकुर, जिला महासचिव बिनोद प्रसाद सिंह, बिटु दास, सद्दाम अंसारी, अमर उरांव, आशीष कुमार, शंकर उरांव, मुकेश यादव, विवेक कुमार दुबे, शुभम कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सुदेश्वर सिंह धुर, वीगण सिंह, संदीप भगत, पंकज लोहार, सरोज लोहार, उज्जवल गुप्ता, रितेश कुमार यादव, विकास कुमार, नीरज कुमार, सत्येंद्र भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.