लातेहार। रविवार को उत्सव मंडप में कीनामाड़-कर्माचुआ छठ घाट समिति की बैठक अध्यक्ष सह अधिवक्ता संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में छठ महापर्व के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ महापर्व पूरे धूमधाम, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। साथ ही समिति के वर्तमान पदाधिकारियों एवं सदस्यों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया। पूर्व की समिति ही छठ पूजा की तैयारियों एवं आयोजन की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में कोषाध्यक्ष शिव बच्चन पांडेय सहित सदस्य अश्विनी कुमार पारीक, रविंद्र प्रसाद, उदय भानु, राकेश कुमार, निहित कुमार, अश्वनी पांडेय, राकेश वर्मा, राजाराम, चंद्र मोहन मिस्त्री, सचिन कुमार, विमल राम एवं हेमलाल भुइयां उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने छठ महापर्व को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ तैयारी करने पर सहमति जताई।