dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
धर्मलातेहार

छठ घाटों की स्वच्छता में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने सहभागिता की

लातेहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आगमन को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के छात्र व छात्राओं ने सामाजिक सहभागिता एवं स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सराहनीय परिचय दिया. विद्यालय के कक्षा नौ व 10 की छात्र व छात्राओं लातेहार स्थित छठ घाटों की स्वच्छता में सक्रिय योगदान दिया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय मुख्‍य रूप से मौजूद थे. उन्‍होने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है. यह पर्व सामाजिक समरसता, सामूहिक सहभागिता एवं एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है. समाज के सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण में इस महापर्व को संपन्न करते हैं तथा भगवान सूर्य एवं छठी मैया के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं आस्था प्रकट करते हैं. उन्होंने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामाजिक दायित्व का निर्वहन ही सच्ची सांस्कृतिक चेतना का परिचायक है. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने छठ महापर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि छठ पूजा केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छता, पवित्रता, अनुशासन एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भी संदेश देता है. इस महापर्व में स्वच्छता का विशेष महत्व है. छठ घाटों एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!