लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को आगामी पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा एवं लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.
उपायुक्त ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, खुशहाली एवं सकारात्मकता का प्रतीक है. वहीं गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा एवं छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं प्रेम के साथ पर्वों को मनाएं तथा स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. उपायुक्त ने कामना की कि ये सभी पर्व जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आएं.