लातेहार। डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार के दो खिलाड़ी अनुराग कुमार एवं तनु प्रिया कुजूर का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राष्ट्रीय अंडर-14 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम में किया गया है. बता दें कि 13 से 19 नवंबर तक झारखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. उन्होने प्रशिक्षण शिविर में अपने प्रभावशाली व उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है. दोनो खिलाड़ी आगामी 23 से 27 नवंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी, अहिल्यानगर में आयोजित राष्ट्रय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें. प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि लातेहार डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए एक बड़ी सफलता है. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल अपने सेंटर ही नहीं, बल्कि लातेहार जिला को गौरवान्वित किया है. इस शानदार उपलब्धि पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी, प्रशिक्षक आलोक सिंह, खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल एवं कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होने कहा कि निश्चित रूप से अनुराग कुमार एवं तनु प्रिया राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड के लिए पदक जीतेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे.