लातेहार। सदर अस्पताल में डालडा फैक्ट्री के पास घायल दो युवको का इलाज चल ही रहा था कि तरवाडीह गांव में शाम में ही हुई दो बाइक की टक्कर में घायल तीन युवको को सदर अस्पताल लाया गया. इनकी पहचान सकलदीप परहिया पिता सुखराज परहिया (17), छोटू नायक (18) व बुुुटन परहिया पिता गुंजन परहिया (18) का नाम शामिल है. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर तीनों को रिम्स रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार तीनों एक बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक सवार से उनकी सीधी टक्कर हो गयी.स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस व सदर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अशोक पासवान के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से ले कर सदर अस्पता पहुंची. इधर इन तीन घायलों का इलाज चल ही रहा था कि इसी दुर्घटना में घायल दो और युवकों को सदर अस्पताल लाया गया. इनकी पहचान मनोज उरांव (35) व रामाकांत उरांव (42) के रूप में की गयी है. दोनो शीशी पंचायत के रहने वाले हैं और मनकेरी गांव मेला घुमने गये थे. बताया जाता है कि सभी घायल नशे मे थे. अस्पताल हालत ऐसी हो गयी कि सदर अस्पताल में स्ट्रैक्चर कम पड़ गया.
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर की. उन्होने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो गयी है. यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण ऐसा हो रहा है.