lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
नगर पंचायत

नपं बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर लगी मुहर, टोल टैक्स और सफाई पर हुआ अहम फैसला

.लातेहार. नगर भवन लातेहार में शुक्रवार को नगर पंचायत, लातेहार की बोर्ड बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने की. मौके पर नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन व कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन समेंत सभी वार्ड पार्षद और नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे. बैठक  में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और राजस्व से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में सबसे पहले व्यावसायिक वाहनों पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इसके तहत सड़क पर आने-जाने वाले व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जाएगी. इससे नगर पंचायत की आय में वृद्धि होगी और शहर की मूलभूत सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी. बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न योजनाओं की भी स्वीकृति दी गई. इन योजनाओं से शहर में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी. बोर्ड ने योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया. डुरूआ तालाब की सुरक्षा को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया. तालाब के चारों ओर कटीले तार लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. इससे तालाब में अतिक्रमण और गंदगी पर रोक लगेगी तथा तालाब का सौंदर्यीकरण भी हो सकेगा. सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मियों को अवधि विस्‍तार दिया गया. शहर की साफ-सफाई से संबंधित अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई. बैठक में शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का भी निर्देश दिया गया. अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. बैठक में नगर पंचायत के वार्ड पार्षद नसीरूद्दीन अंसारी, विमला देवी, मनोज गुप्‍ता, जयराम कपूर, मनोज दास, संयुक्‍ता कुंवर, आशा देवी, मुस्‍तरी बीबी, इंद्रदेव उरांव, गुड़ि‍या सिन्‍हा के अलावा सहायक अभियंता कुमार रवि, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, डा आंनद किशोर दांगी, सहायक संतोष सिंह व राहुल कुमार समेंत नगर पंचायत के अन्‍य कर्मी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!