लातेहार। शहर के रेलवे स्टेशन रोड में डालडा फैक्ट्री के पास गुरूवार की शाम तकरीबन सात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनो को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया है. उक्त दोनो की पहचान भगवती यादव (25) पिता नुुुुन्हू यादव (डुरूआ) और दशरथ उरांव (30) पिता राजेंद्र उरांव (उदयपूरा) के रूप मे की गयी है. दोनो अलग अलग बाइक में थे और डालडा फैक्ट्री के पास दोनो की सीधी टक्कर हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होने घायलों को सदर अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे. उन्होने सदर अस्पताल में भी घायलों की हालत की जानकारी चिकित्सकों से ली. दोनो घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.