lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

लातेहार।  शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने अपनी-अपनी परेशानियां उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की जल्द जांच कराकर समाधान किया जाएगा. आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से सड़क निर्माण के कारण घर की सुरक्षा प्रभावित होने और आने-जाने का रास्ता बंद होने, जीविकोपार्जन के लिए कार्य की मांग और खराब बीज आपूर्ति से जुड़े आवेदन आए. इसके अलावा भूमि, राशन, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें भी रखी गईं. सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित किए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें. उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!