लातेहार। जिला स्टेडियम में लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026 के शुक्रवार के मैच में स्ट्राईकर ने वाईसीसी को 121 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राईकर्स ने निधारित ओवरों में 210 रनों का स्कोर किया. टीम की ओर से पप्पू कुमार ने 82 गेंदो में 51 तथा साहिल विल्सन ने 36 गेंदों में 45 रन बनाये. जबकि वाइसीसी की ओर से तौशिक ने दो विकेट लिये.जवाबी पारी खेलने उतरी वाईसीसी की टीम 24.3 ओवरों में 89 रनो पर ही ढेर हो गयी. टीम की ओर से शिवम कुमार यादव ने सर्वाधिक 33 रन बनाये. स्ट्राइकर्स की ओर से अमीत चौबे ने छह ओवरों मे मात्र आठ रन दे कर पांच विकेट चटकाये. इसमें दो ओवर मेडन थे. जबकि तन्मय ने सात ओवरों में एक मेडन के साथ 19 रन दे कर तीन विकेट हासिल किये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्ट्राइकर्स के अमीत चौबे को आनंद सिंह ने प्रदान किया.