lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने चौक-चौराहों पर की अलाव की व्यवस्था

लातेहार। शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर के अलग-अलग मोहल्लों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है. नगर पंचायत प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि शहर के थाना मोड़, बाईपास चौक, माको मोड़, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है. ऐसे में राहगीरों, जरूरतमंदों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ दुकानदारों और आम नागरिकों को ठंड से राहत दिलाने के लिए यह पहल की गई है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से ठंड को देखते हुए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड के मौसम में किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!