mahesh singh banner new nn
राज्‍य

पागल कुत्ते के काटने से आधा दर्जन लोग घायल

बालुमाथ सामुदायिक स्‍वास्‍य केंद्र में चला इलाज

कलरूल आरफी (बालूमाथ)
Latehar: इन दिनों बालुमाथ के कई इलाकों में पागल कुत्ते का आतंक बढ़ गया है. आये दिन पागल कुत्ते किसी ने किसी को काट रहे हैं. अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को पागल कुत्ते ने काटा है. जानकारी के अनुसार चांदनी कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता लालदेव गंझू, अमैरीया खातून उम्र 30 वर्ष पति मो० मुख्तार मियां, राजकुमार उम्र 32 वर्ष, आनंद कुमार उम्र 10 वर्ष पिता नागेश्वर गंझू, फुलवा देवी उम्र 23 वर्ष पति सानू गंझू, कुलदीप गंझू उम्र 38 वर्ष पिता मंगल गंझू सभी ग्राम सेमरसोत को पागल कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया है.

Advertisment

DPS JUNIOR

घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया. यहां डॉ ध्रुव कुमार महतो ने घायलों का इलाज किया. डॉ ध्रुव कुमार महतो ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य है व सभी खतरे से बाहर हैं. उन्‍होने बताया को सबों को एं‍टी- रेबिज का इंजेक्‍शन लगाया गया है और तय समय पर अन्‍य इंजेक्‍शन भी लगाने की हिदायत दी गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!