लातेहार। बालुमाथ प्रखंड के भगिया पंचायत के सरदामटोला में बुलू भगत ( 70) की मृत्यु पिछले दिनों उम्र जनित रोग से हो गयी. इसके बाद सप्ताह बाद उसकी पत्नी सालों देवी (65) की मृत्यु भी हो गयी. मृतक अपने पीछे एक पुत्र छोड़ गये हैं.
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा और बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे; उन्होने शोक व्यक्त करते हुए एक बोरी चावल और आटा तथा कुछ नगद राशि प्रदान की. उन्होने हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य बालूमाथ पूर्वी ने कहा कि पीड़ित परिवार अत्यंत ही गरीब है और परिवार के लालन पालन में असमर्थ है. उन्होने प्रशासन व सरकार से इन्हें सरकारी सुविधायें प्रदान करने की मांग की. मौके पर भाजपा बूथ अध्यक्ष कैलाश साव, पंचायत समिति सदस्य बीरू उरांव व वार्ड सदस्य राजेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.