mahesh singh banner new nn
राज्‍य

कोलेबिरा-गुमला रोड पर सड़क हादसा, कोई हताहत नहीं

सिमडेगा। कोलेबिरा-गुमला रोड पर डॉन बॉस्को स्कूल के पास जामटोली में एक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार टेलर अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया. टक्कर में वाहन को भारी क्षति पहुंची है. हालांकि दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया.स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर ऐसी घटनाएं अक्सर होती है. हादसे की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

Advertisement

आवश्यक सुरक्षा उपायों की मांग

स्थानीय निवासियों ने इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और उचित संकेतक लगाए जाएं ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!